Fri. Oct 10th, 2025

गाजियाबादः
भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष व शहर सीट से दावेदार संजीव गुप्ता ने नोएडा विधायक पंकज सिंह से मुलाकात की। संजीव गुप्ता ने नोएडा विधायक पंकज सिंह को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। संजीव गुप्ता ने कहा कि पंकज सिंह ने विधायक रहते हुए नोएडा में जो विकास कार्य कराए, वे मिसाल बन गए हैं। आज तक किसी ने इतने विकास कार्य नहीं कराए, जितने विकास कार्य पंकज सिंह ने कराए हैं। विकास कार्यो के बल पर पंकज सिंह का टिकट मिलना व चुनाव में जीतना निश्चित है। उन्होंने पंकज सिंह के विधानसभा चुनाव में इस बार रिकार्ड मतों से जीतने कीर कामना भी की। पंकज सिंह ने संजीव गुप्ता का आभार जताया। संजीव गुप्ता ने भी इस बार शहर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। लोगांें का कहना है कि टिकट मिलने पर उनका जीतना निश्चित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.