
गाजियाबाद, 31 अगस्त — राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.डी. शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित अमरेश शर्मा के मार्गदर्शन में आज गाजियाबाद जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सुशील शर्मा, अरुण शर्मा, अनिल त्यागी, दीपक त्यागी, राजीव कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, रजनीश शर्मा, अंकित त्यागी, अजय शर्मा, सुनील शर्मा, विपिन शर्मा, संजय शर्मा, श्रीकांत शर्मा, आदेश शर्मा, राहुल पंडित, आकाश त्यागी, सुमित शर्मा, नवीन कौशिक और जेपी शर्मा को टीम में शामिल किया।
इस अवसर पर प्रदेश कमेटी से पंडित राजपाल शर्मा, पंडित श्याम बाबू शर्मा, पंडित विनोद त्रिपाठी, पंडित विनोद शर्मा, पंडित तिलकराम पांडे एवं आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी मास्टर सुनील कुमार शर्मा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।