Fri. May 10th, 2024

कायापलट

  • सुविधाओं में निजी स्कूलों को दे रहा टक्कर
  • नागरयुक्त की पहल पर हो रहा कायाकल्प
  • लोग भी कर रहे प्रयासों की सराहना

गाजियाबाद। पुरानी कहावत है कि अगर हौसले  बुलंद हो तो कुछ भी असम्भव नहीं है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने इसे सच भी कर दिखाया है। उन्होंने शहर के नगर निगम ही नहीं सरकारी स्कूलों की भी ऐसी काया पलट दी है कि निजी स्कूल भी उनके सामने फेल हो जाए। इनमें  लाइनपार क्षेत्र कैला सुंदरपुरी प्राथमिक विद्यालय ने तो एक ऐसी मिसाल कायम कर दी है कि पूरे शहर में उसके चर्चे हो रहे हैं। यह स्कूल जर्जर हालत में था मगर आज यह स्कूल सुविधाओं के मामले में सबसे आगे हैं। इस स्कूल का निर्माण कार्य करने वाली कंपनी का नाम एएच कंस्ट्रक्शन कंपनी जिसके डायरेक्टर जुबेर हसन व सह डायरेक्टर आसिम हसन है और उनके कार्य की आज हर कोई प्रशंसा कर रहा है। दोनों ने कहा कि उनका यही उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों में भी गरीब बच्चों को  निजी स्कूलों की तरह अच्छी पढ़ाई वह सुविधाएं मिलें। उन्होंने बताया कि चीफ   एनके चौधरी, एक्सेशन जैदी,जेई एसके सरोज, एई श्याम सिंह  का समय समय पर मार्ग दर्शन मिलता रहा। और मौके पर रहकर काम को अंजाम दिलाया। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सरकारी व नगर निगम के स्कूलों के कायाकल्प का जो बीड़ा उठाया वह अपने आप में एक मिसाल है और इसका फायदा शहर के गरीब बच्चों को अच्छी पढ़ाई वह अच्छी सुविधाओं के रुप में मिल रहा है।क्षेत्रीय पार्षद सुरेन्द्र सेन का कहना है कि यह स्कूल जर्जर हालत में था मगर आज इसका नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की प्रेरणा से ऐसा कायाकल्प हुआ है कि हर कोई इसकी मिसाल दे रहा है। खुद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने स्कूल के कायाकल्प की सराहना की है।नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि शहर के अस्सी प्राथमिक व नगर निगम के छह  स्कूलों के कायाकल्प का कार्य कराया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए वे इनका निरीक्षण कर रहे हैं ताकि कोई कमी पाए जाने पर उसे दूर किया जा सके। यह बच्चों के भविष्य का मामला है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.