- गाजियाबाद खाद्य तेल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं
![](https://i0.wp.com/ektajyotinews.com/wp-content/uploads/2024/04/image-1.png?resize=300%2C408)
![](https://i0.wp.com/ektajyotinews.com/wp-content/uploads/2024/04/image-2.png?resize=375%2C396)
एकता ज्योति संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद खाद्य तेल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रहते हैं। अब लोकसभा चुनाव के लिए गाजियाबाद में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है तो लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के कार्य में भी वे आगे हैं और दिन-रात लोगों से संपर्क कर उन्हें 26 अप्रैल को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अजय शर्मा ने कहा कि 26 अप्रैल को गाजियाबाद में लोकतंत्र का महाउत्सव है। इस महा उत्सव में एक-एक वोट भी बहुत कीमती है। जितना अधिक वोट डलेंगी, लोकतंत्र को उतना अधिक मजबूती मिलेगी। अत: कोई भी यह ना सोचे कि अगर उसकी एक वोट ना डलेगी तो क्या हो जाएगा। हमें यह बात समझनी चाहिए कि एक वोट से भी हार-जीत होती है। अत: हर वोट कीमती है। हमारा एक वोट ना सिर्फ लोकतंत्र को मजबूत करेगा वरन भारत के विकास में मील का पत्थर भी साबित होगा। अत: हम सभी को यह याद रखना है कि 26 अप्रैल को सबसे पहले मतदान, फिर जलपान। 26 अप्रैल को हमें सबसा पहला कार्य वोट डालने का ही करना है। अजय शर्मा ने लोगों को जागरूक करने के लिए गाजियाबाद खाद्य तेल एसोसिएशन की ओर से स्टिकर भी बनवाए हैं और उनके माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनके इस अभियान का असर भी हो रहा है और लोग 26 अप्रैल को वोट डालने का संकल्प ले रहे हैं।