गाजियाबाद। आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को गाजियाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सुनील चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस दौरान उमेश शर्मा, लोकेंद्र, अजय शर्मा, नीरज शर्मा, बीके सिसोदिया एडवोकेट, सचिन त्यागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आराधना मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन को मजबूत करने में सहयोग का भरोसा जताया।इस मौके पर सुनील चौधरी ने कहा कि आराधना मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed