गाजियाबाद। चंद्र नगर में श्री राम धार्मिक रामलीला कमेटी के बाल कलाकारों की रिहर्सल इन दिनों रामलीला की तैयारियों के साथ खुशियों से भी सराबोर है। वरिष्ठ समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री रीता सिंह की पुत्रवधू मोनिका सिंह के जन्मदिन पर रामलीला परिसर में खास अंदाज में जश्न मनाया गया।मोनिका सिंह ने अपना जन्मदिन बाल कलाकारों के साथ मनाते हुए बच्चों के लिए शानदार पिज्जा पार्टी का आयोजन किया। बच्चों के लिए कोल्ड ड्रिंक भी मंगाई गई। वहीं संगीता आर्य और मीनू जी, बी-ब्लॉक की ओर से बच्चों के लिए फ्रूटी भेजी गई। पिज्जा और फ्रूटी मिलते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने जमकर मस्ती की।जन्मदिन के जश्न में मंदिर के सभी पंडित जी को भी शामिल किया गया। उनके लिए भी पिज्जा पार्टी का आयोजन हुआ और उन्हें फ्रूटी पिलाई गई। रामलीला की रिहर्सल के बीच बच्चों की मस्ती और जन्मदिन के जश्न ने पूरे परिसर को उत्सव के माहौल में बदल दिया।इस अवसर पर रीता सिंह ने मोनिका सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि, खुशहाली और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में बलराम बब्बर, रिचा गुप्ता, अनुपमा गर्ग, प्रियंका जैन, नीतू सिंह, चेतना अग्रवाल, किरण शर्मा, सुषमा पांडे, अमिता बत्रा, संगीता आर्यन, अंकुर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में जय श्री राम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *