गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद के तत्वावधान में निकाले गए जन आक्रोश मार्च की सफलता से उत्साहित सपा प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी अभिषेक गर्ग ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मार्च को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने जिस जोश, एकजुटता और समर्पण का परिचय दिया, वह समाजवादी पार्टी की मजबूत संगठनात्मक ताकत को दर्शाता है।अभिषेक गर्ग ने कहा कि कार्यकर्ताओं का संघर्ष और जनता के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि जनहित के सवालों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने जन आक्रोश मार्च में शामिल प्रत्येक साथी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी का यह सहयोग और समर्पण आगे भी पार्टी को नई ऊर्जा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed