गाजियाबादःकविनगर रेजिडेंट फेडरेशन द्वारा गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी अट्टहास कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगां। अट्टहास कवि सम्मेलन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। साथ ही सभी के बैठने के लिए लगभग 4000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। संस्था के अध्यक्ष दिनेश गोयल,महामंत्री लालचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन एवं संरक्षक ललित जायसवाल ने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल के सीएमडी मुख्य अतिथि पी एन अरोड़ा होंगे। दीप प्रज्वलन केपीजे ग्रुप के पी गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार जिंदल करेंगे। वरिष्ठ समाज सेवी संजीव गुप्ता होंगे। समारोह गौरव के रूप में महापौर सुनीता दयाल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि संतोष यादव चेयरमैन एनएचए आई कल्पना सक्सेना व उप महानिरीक्षक मेरठ होंगे। आमंत्रित कवियों में प्रताप फौजदार,विनीत चौहान, डॉ कीर्ति काले, शशिकांत यादव, डॉ अनुसपन, अनिल अग्रवंशी, डॉ वागीश दिनकर, राव अजातशत्रु, सुनील व्यास, अशोक चारण, अंजू जैन, राज कौशिक, हिमांशु बवंडर व मुस्कान शर्मा शामिल हैं। मंच संचालन डॉ प्रवीण शुक्ल करेंगे। पीछे वाले श्रोताओं के लिए दो एलईडी लगवाई गई हैं, इस अवसर पर चारों तरफ फॉगिंग व पानी का छिड़काव समुचित मात्रा में करवाया जायेगा, जिससे किसी दर्शकों को कोई परेशानी ना हो।दर्शकों के लिए पानी की ठेली भी लगवाई जायेगी। उन्होंने सभी सेगाजियाबाद निवासियों से अपील की कि बडी संख्या में पहुंच कर 44 वर्षों से हो रहे इस कवि सम्मेलन का भरपूर आनंद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *