रविवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सभा द्वारा जैकेजी स्कूल, डी-ब्लॉक, नंदग्राम में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पं. सुनील शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं. डी. के. शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन पं. जयनन्द शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महानगर एवं जनपद की सभी इकाइयों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय इकाई नंदग्राम के अध्यक्ष पं. मदन शर्मा एवं उनकी टीम की विशेष भूमिका रही। आयोजन समिति के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पं. जे. के. गौड़ ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक जाति के नहीं, बल्कि समस्त हिंदू समाज के आराध्य हैं। उनका जन्मोत्सव पूरे देश में 17 मई तक मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त शर्मा ने कहा कि सभा पूरे भारत में ब्राह्मण समाज के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य कर रही है, जिसका परिणाम है कि देशभर में परशुराम जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।
मुख्य अतिथि पं. सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म की पताका को आगे बढ़ाने में सभा की अग्रणी भूमिका रही है। भगवान परशुराम अजर-अमर हैं और जब भी ब्राह्मण समाज उनका आवाहन करेगा, वे अवश्य आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने ब्राह्मण समाज के कार्यों की सराहना की, वहीं पूर्व विधायक पं. सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर समाज सेवा में लगे हुए हैं। अंत में महानगर अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में 500 से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पं. जे. के. गौड़, आशुतोष शर्मा, पं. जयनन्द शर्मा, पं. हरिओम शर्मा, पं. जे. पी. शर्मा, पं. सुभाष शर्मा, पं. विजय गौड़, पं. सतीश कुमार शर्मा, पं. संजीव शर्मा, राजू पंडित, पं. भवन शर्मा, पं. संदीप शर्मा, पं. रविंद्र नाथ पांडेय, पं. हरीश शर्मा, पं. आर. के. शर्मा, पं. शशिकांत भारद्वाज, पं. संदीप शर्मा (नंदग्राम), पं. आदेश शर्मा, पं. डी. पी. कौशिक, पं. कमल किशोर गौड़, अमित भारद्वाज, गौरव शर्मा, विजय भारद्वाज, पूर्व विधायक के. के. शर्मा, नरेंद्र भारद्वाज, पं. संजीव शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *