नई दिल्ली। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान गाजियाबाद से भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।भेंट के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह इंदिरापुरम के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हरमीत बख्शी, भाजपा नेता सोनू बग्गा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने राष्ट्रीय महामंत्री से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बलप्रीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार की शिष्टाचार भेंट से संगठन को मजबूती मिलती है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन को जमीनी स्तर पर लागू करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की नीतियां पहुंच सकें।कार्यकर्ताओं ने तरुण चुघ के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *