Sat. Jul 27th, 2024

बधाई

  • के सी त्यागी सुशील अनूप सिंह के पिता चौधरी अनूप सिंह के मित्र रहे हैं
  • के सी त्यागी के पुत्र अमरीश त्यागी सुशील अनूप सिंह के बचपन के मित्र हैं

एकता ज्योति संवाददाता
गाजियाबाद। पूर्व सांसद के. सी. त्यागी को जनता दल, यूनाइटिड का विशेष सलाहकार व राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनके विशेष सलाहकार व राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर शहर के प्रमुख उद्यमी व समाजसेवी सुशील अनूप सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। सुशील अनूप सिंह ने कहा कि के. सी. त्यागी समाजवादी आंदोलन से जुडे अनुभवी नेता हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ कार्य किया है। इसी के चलते उनके अनुभव का लाभ उठाने के लिए जनता दल, यूनाइटिड के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने उन्हें पार्टी का विशेष सलाहकार व राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है, जो शहरवासियों के लिए भी गर्व की बात है। सुशील अनूप सिंह ने कहा कि के सी त्यागी उनके पिता चौधरी अनूप सिंह के मित्र व सहयोगी रहे हैं। आज भी दोनों परिवारों में पारिवारिक सम्बन्ध कायम हैं। के सी त्यागी के पुत्र अमरीष त्यागी उनके सहपाठी व बचपन के मित्र हैं। सुशील अनूप सिंह ने के सी त्यागी के जनता दल, यूनाइटिड का विशेष सलाहकार व राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर उनके पुत्र व अपने मित्र अमरीश त्यागी को भी बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.