Sun. Apr 28th, 2024

एकता ज्योति संवाददाता


गाजियाबाद। राजा कार बाजार के डायरेक्टर राजा भैया ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अजीतपाल त्यागी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अजीतपाल त्यागी का मुरादनगर क्षेत्र में अच्छा जनाधार है।इसलिए अजीतपाल त्यागी की जीत लगभग तय है। भाजपा ने अपनी नीतियों एवं विकास कार्यों के दम पर विश्व स्तर पर ना सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि आज वह विश्व की सबसे बडी पार्टी बन चुकी है। राजा भैया ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका मकसद सिर्फ देशहित व जनहित है। वह हमेशा जनहित व देशहित में ही काम करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनहित व राष्ट्र हित में जितने विकास कार्य किए, उतने आज तक किसी ने नहीं किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत की तूती बोल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में कठोर फैसले लेने का साहस रखते हैं। कार्यकतार्ओं से भी राष्ट्रहित एव जनहित में कार्य करने का आहवान किया और कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं के तन-मन व धन के साथ पार्टी की सेवा करने के कारण ही भाजपा आज देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंंने कहा कि प्रदेश की जनता अच्छी प्रकार से जानती है कि सिर्फ भाजपा के राज में ही वह सुरक्षित है। भाजपा ही प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकती है। अपराध पर अंकुश लगा सकती है। यही कारण है कि समाज का हर वर्ग एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उसकी बागडौर सौंपने का मन बना चुकी है। राजा भैया ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.