Sat. Apr 27th, 2024

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री व शहर विधायक अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष और समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि, अतुल गर्ग जी को गाजियाबाद से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह सम्मान की बात है। उन्होंने कहा की अतुल गर्ग जी बचपन से ही संघ के एक स्वयंसेवक रहे हैं। और वे भाजपा के दशकों पुराने कार्यकर्ता हैं। उनकी शालीनता और वरिष्ठता ने उन्हें शहर का एक लोकप्रिय नेता बनाया है। जिसके बूते पर हम गाजियाबाद लोकसभा को रिकार्ड मतों के साथ जितने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि आज गाजियाबाद में हमारे सफलतम महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी के नेतृत्व में एक मजबूत संगठन चुनाव के लिए तैयार है। जो हमारी विजय को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और गाजियाबाद के विकास का पहियां लगातार आगे की ओर बढ़ता रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.