
दादरी। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का संगठन विस्तार एवं स्वागत समारोह शुक्रवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र-62 में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा के निर्देश पर साबुद्दीन अब्बासी को राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया।नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा ने किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, किसानों एवं आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन का विस्तार गांव-गांव तक करने पर जोर दिया। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और किसान हित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।इस मौके पर मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहतास शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान, गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष नौशाद अब्बासी, युवा राष्ट्रीय महासचिव नितिन पंडित, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान, मेरठ मंडल अध्यक्ष प्रमोद, प्रदेश सह-प्रभारी प्रवीण सिंह नागर, शाहिद राणा, ब्रज किशोर और अभिषेक राघव सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
