गाजियाबाद। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र तथा टिहरी जनपद की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिक्षाविद राम अवतार जिंदल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।राम अवतार जिंदल ने दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर सभी घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *