







बुक डोनेशन ऐप की हुई लॉन्चिंग, कक्षा सात के छात्र आयुष साहू की तकनीकी प्रतिभा को मिली सराहनारोमांचक खेलों, जादुई करतबों और डांस फ्लोर पर बच्चों ने जमकर की मस्ती
गाजियाबाद, 14 नवंबर। राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मनोरंजन, खेलकूद, तकनीकी नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के मुख्य द्वार पर कक्षा अध्यापिकाओं ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं बैंड की मधुर धुनों ने समारोह के उत्साह को और बढ़ा दिया। बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न गतिविधियों ने पूरे दिन उत्सव का माहौल बनाए रखा।बाल दिवस समारोह का सबसे खास आकर्षण कक्षा सात के प्रतिभाशाली छात्र आयुष साहू द्वारा तैयार किया गया ‘बुक डोनेशन ऐप’ रहा। विद्यालय के प्रबंधक सतीश यादव एवं प्रधानाचार्या डॉ. रूपा रानी त्यागी ने संयुक्त रूप से ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पुस्तकें पहुंचाना और शिक्षा के प्रसार में सहयोग करना है। छात्र की इस तकनीकी प्रतिभा और सामाजिक सोच की प्रबंधक, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने जमकर सराहना की।इसके अलावा प्रसिद्ध जादूगर जितेंद्र सिंह बब्बर ने अपने हैरतअंगेज जादुई करतबों से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं साहसिक गतिविधियों के तहत आयोजित जिप लाइनिंग बच्चों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। बच्चों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस रोमांचक गतिविधि का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न गेम स्टॉल पर भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष डांस फ्लोर पर बच्चों ने संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया।इस अवसर पर प्रबंधक सतीश यादव ने छात्र आयुष साहू को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा और खेल के साथ तकनीकी नवाचार के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकता है।प्रधानाचार्या डॉ. रूपा रानी त्यागी ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, अनुशासन और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में बच्चों और शिक्षकों ने इस यादगार आयोजन का आनंद लिया।
