

गाजियाबाद। भाजपा नेता विनीत चौधरी ने शहर विधायक संजीव शर्मा की कार्यशैली, सहज स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यूं ही कोई जनलोकप्रिय नेता नहीं बन जाता। इसके पीछे वर्षों की मेहनत, लोगों के प्रति आत्मीयता और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहने का जज्बा होता है। संजीव शर्मा में ये सभी खूबियां मौजूद हैं, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती हैं।विनीत चौधरी ने अपना व्यक्तिगत अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उनके छोटे भाई के साले की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें दादरी से यशोदा अस्पताल रेफर किया गया। ऐसी आपात स्थिति में उन्होंने तुरंत विधायक संजीव शर्मा को फोन किया। उस समय संजीव शर्मा किसी कार्यक्रम में व्यस्त थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फोन उठाया और समस्या को गंभीरता से समझते हुए तत्काल मदद की। उनकी तत्परता और सहयोग के कारण मरीज को आवश्यक सहायता मिल सकी और आज वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।विनीत चौधरी ने कहा कि संजीव शर्मा का उनसे पुराना आत्मीय संबंध है। जब संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष बने थे, तब भी उन्होंने स्वयं फोन कर उन्हें बधाई और प्रोत्साहन दिया था। युवा मोर्चा में महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर भी उन्होंने उनका उत्साह बढ़ाया और हमेशा आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया।उन्होंने कहा कि संजीव शर्मा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे किसी व्यक्ति की परेशानी को छोटा-बड़ा नहीं समझते। व्यस्तता के बावजूद जरूरतमंद की बात सुनना और तत्काल समाधान के लिए प्रयास करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।विनीत चौधरी ने कहा कि न कोई बहाना, न कोई इंतजार, बल्कि फैसला ऑन द स्पॉट करना ही संजीव शर्मा को जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है। उन्होंने संजीव शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।
