मां का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होतीः श्रीमहंत हरि गिरि महाराज

मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल पूंजी है, जो हर कठिन समय में संबल देती हैः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज गाजियाबादःअखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक, सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर के संरक्षक श्रीमहन्त हरि गिरि महाराज व प्राचीन सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष, जूना अखाड़ा 13 मढ़ी के अध्यक्ष, श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के संरक्षक, हिंदू यूनाइटेड फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्षए विश्व शांति संगठन के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री एवं शाश्वत हिंदू के संरक्षक श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मां का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी जी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी सावित्री देवी जी निधन की सूचना अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और सान्निध्य जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी संभव नहीं।जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल पूंजी है, जो हर कठिन समय में संबल देती है। उनका साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। महाराजश्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश की कमान मिलने के बाद जब सीएम योगी पहली बार अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे तो बेटे की इस उपलब्धि पर मां का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। तब मां सावित्री देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुलार के साथ कुशल जन सेवक के रूप में कार्य करने और लोक कल्याण के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा व आशीर्वाद दिया था, जिसे उन्होंने अपने जीवन का सबसे बडा ध्येय बना रखा है। सीएम योगी जब भी अपने पैतृक गांव जाते तो मां हर बार उनकी स्वस्थता के साथ ही जनता की यूं ही निष्ठा एवं समर्पित भाव से सेवा करने का आशीर्वाद देती थी। मां की प्रेरणा और आशीर्वाद को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने जीवन में हमेशा से ऊर्जा का स्रोत मानते रहे हैं। जब भी वे अपने पैतृक गांव आते थे तो उनकी मां सावित्री देवी उन्हें जन सेवा के लिए प्रेरित करती थीं और हर बार गांव से विदा करते समय दही-चीनी खिलाकर आशीर्वाद देती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *