गाजियाबाद। दीपावली के पावन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं विकास बुक एजेंसी के प्रोपराइटर श्याम प्रेमी विकास बंसल अपने पुत्र मयंक बंसल के साथ शहर विधायक संजीव शर्मा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधायक संजीव शर्मा को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने विकास बंसल एवं मयंक बंसल का गर्मजोशी से स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। ऐसे अवसर समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने भी विकास बंसल एवं उनके परिवार को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *