
गाजियाबाद। शनिवार को शहर विधायक संजीव शर्मा ने सांसद अतुल गर्ग के आवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई और दीपावली के पावन पर्व की खुशियां साझा की गईं। संजीव शर्मा ने अतुल गर्ग को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं सांसद अतुल गर्ग ने विधायक संजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
