
गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति सुशील अनूप सिंह ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना से भक्तों को शक्ति, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।सुशील अनूप सिंह ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें बुराइयों का त्याग कर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने मां शैलपुत्री से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।
