गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के नेता, समाजसेवी एवं व्यापारी गुलाब यादव ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कामना की कि मां शैलपुत्री की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। मां का आशीर्वाद प्रत्येक परिवार पर बना रहे तथा सभी के जीवन से दुख, परेशानियां और निराशा दूर हों। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना से भक्तों को साहस, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *