
गाजियाबाद। शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार जिंदल ने नवरात्रि के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना का विशेष धार्मिक महत्व है। उनकी पूजा हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती है।राम अवतार जिंदल ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, सदाचार और सेवा भाव को जीवन में अपनाने का अवसर भी है। हमारी सनातन संस्कृति ऐसे पर्वों के माध्यम से समाज को नैतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों और आपसी सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने मां शैलपुत्री से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। साथ ही समाज में प्रेम, सहयोग और मानवता की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
