गाजियाबाद।

( एकता ज्योति संवाददाता) सोमवार को शालीमार गार्डन स्थित डबल टंकी छठ घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए छठ व्रती महिलाओं एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर चल रहे तैयारियों के कार्यों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यों में हो रही देरी पर भी चर्चा की गई और जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं पूरी करने की आवश्यकता जताई गई।पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति के अध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि छठ महापर्व में अब बहुत कम समय शेष रह गया है। मंगलवार से घाट पर टेंट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी तेजी से पूरा कराया जाएगा, जिससे छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के बाद सभी महिलाएं अपने घर लौट गईं। इस मौके पर दीपक कुमार, विवेक तिवारी, कामेश्वर सिंह, राकेश सिंह, शशि रंजन सिंह, श्रीकांत सिंह, हर्ष, अंकित राजपूत, लक्की, निशांत, अरुण, आशीष शर्मा, विक्की, सचिन शर्मा, भारत कुमार, अर्चना सिंह, मंजू सिंह, उषा पांडे, पूनम सिंह, बिना गुप्ता, अनीता देवी, प्रियंका सिंह, अनीता कारक, सुधा तिवारी, सीमा सिंह, मीना देवी, पूजा राय और अंजना सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *