गाजियाबाद। मंगलवार को युवा भाजपा कार्यकर्ता हर्ष बाठला का जन्मदिन शहर विधायक संजीव शर्मा के चौधरी मोड़ स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हर्ष बाठला को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव शर्मा ने हर्ष बाठला को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने केक काटकर खुशी साझा की और हर्ष बाठला को शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर सरदार बलप्रीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार जाटव, माहीम गुप्ता, करण शर्मा, अनुज मित्तल और उमेश भाटी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने हर्ष बाठला को जन्मदिन की बधाई दी हर्ष बाठला ने सभी का आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *