गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार गोयल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का जनसेवा सफर संघर्ष, समर्पण, राष्ट्रवाद और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणादायी कहानी है।अशोक गोयल ने कहा कि वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाले नरेंद्र मोदी ने विकास और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बनाया। उनके नेतृत्व में गुजरात ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नई पहचान बनाई और देश-दुनिया के सामने एक मजबूत राज्य के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचना और लगातार देशहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा की बड़ी विशेषता है। आज प्रधानमंत्री मोदी की पहचान भारत के साथ-साथ विश्व मंच पर भी एक प्रभावशाली और विश्वसनीय नेता के रूप में बनी है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर अनेक चुनौतियों से गुजरते हुए आगे बढ़ा और उन्होंने हर चुनौती का सामना दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किया। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद देश में विकास और जनकल्याण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।अशोक गोयल ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। सरकार की नीतियों और योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना रहा है।गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने आत्मनिर्भरता, डिजिटल व्यवस्था, आर्थिक विकास, तकनीक और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। आज भारत विश्व मंच पर पहले से अधिक आत्मविश्वास और स्वाभिमान के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल से देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। देशवासी उनके नेतृत्व में विकसित, सशक्त, स्वाभिमानी, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।अशोक कुमार गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *