गाजियाबाद। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा आयोजित विशाल विरोध-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए। उनके आह्वान पर गाजियाबाद विधानसभा-56 से सपा प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग अपनी पूरी टीम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शन में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और प्रशासनिक निष्पक्षता की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अभिषेक गर्ग ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जब तक न्याय की मांग पूरी नहीं होती और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद विधानसभा-56 का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।दिल्ली में हुए इस प्रदर्शन में अभिषेक गर्ग के साथ विधानसभा-56 के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *