गाजियाबाद।

युवाओं को भारतीय संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत और जीवन मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से चौधरी मॉल स्थित सिनेमा हॉल में विशेष फिल्म शो का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने विधानसभा-56 गाजियाबाद के Gen-Z युवाओं के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म में भूमिका निभाने वाले कलाकार गुलशन पांडेय भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे।सिनेमा हॉल पहुंचने पर युवाओं ने अभिषेक गर्ग और गुलशन पांडेय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अभिषेक गर्ग ने कहा कि आज की Gen-Z पीढ़ी आधुनिकता और तकनीक के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही युवाओं को अपनी जड़ों, सांस्कृतिक धरोहर और महान जीवन मूल्यों से जोड़ना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में युवाओं को साहस, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देती हैं।फिल्म कलाकार गुलशन पांडेय ने युवाओं के उत्साह और प्यार के लिए आभार जताया। उन्होंने युवाओं के साथ अपने अभिनय अनुभव साझा किए और कहा कि संस्कृति पर आधारित फिल्मों को युवा पीढ़ी का समर्थन कलाकारों का मनोबल बढ़ाता है।शो समाप्त होने के बाद युवाओं ने अभिषेक गर्ग और गुलशन पांडेय के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *