Sat. Jul 27th, 2024


अयोध्या धाम व श्री राम जन्म भूमि मंदिर विश्व भर में धर्म व आध्यात्म का प्रमुख केंद्र बनाः महराजश्री
रामलला के दर्शन के लिए प्रतिदिन सवा से डेढ लाख राम भक्त आ रहे हैंः चम्पत राय
अयोध्याः


लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद का वार्षिक स्नेह मिलन रविवार को तुलसीनगर स्थित विअहुति भवन में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में हुआ।

वार्षिक स्नेह मिलन में देश भर से लोगों ने भाग लिया और सभी ने महाराजश्री के दिशा-निर्देशन में श्री रामलला के दर्शन भी किए। श्रीमहंत नारायण गिरि ने लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और कहा कि आज अयोध्या धाम व श्री राम जन्म भूमि मंदिर धर्म व आध्यात्म का प्रमुख केंद्र बन गया है। 500 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद 22 जनवरी को जब भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए थे तो उस समय ऐसा लगा था कि एक बार फिर से त्रेता युग लौट आया है। रामलला के विराजमान होने के बाद अयोध्या धर्म, आध्यात्म, भारतीय संस्कृति, सभ्यता, विरासत की ऐसी नगरी बन गई है, जिसमें प्रवेश करने मात्र से ही मनुष्य के जीवन का ही कायाकल्प हो जाता है। रामलला के दर्शन से हर प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता आती है। जीवन में नए उत्साह, उमंग व उर्जा का संचार होता है और यह भगवान राम की कृपा का प्रसाद ही है। यह हम सभी के पुण्य कर्माे का फल ही है कि हमें भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने कहा कि संतों व राम भक्तों के संघर्ष व बलिदान से ही हम सभी के आराध्य भगवान राम 500 वर्ष के बाद अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान हुए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बालक रूप में रामलला की सेवा हो रही है। रामलला की प्रतिमा जीवंत रूप में विराजमान है और रामलला के दर्शन के लिए आज विश्व भर से श्रद्धालु आ रहे हैं। प्रतिदिन सवा से डेढ लाख रामभक्तों के आने के बाद भीे सभी राम भक्तों को राम कृपा से बहुत आसानी से भगवान के दर्शन हो रहे हैं। लोकतंत्र सेनानी संचालक रमेश सिंह राघव ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि संस्था का वार्षिक स्नेह मिलन श्रीमहंत नारायण गिरि के पावन सानिघ्य में पतित पावन अयोध्या धाम में हुआ। सभी को भगवान की कृपा भी प्राप्त हुुई और रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। गंगा सिंह राठौड ने कहा कि संस्था का वार्षिक स्नेह मिलन पावन अयोध्या धाम में होने व रामलला के दर्शन से हम सभी का जीवन सफल हो गया। श्रीमहंत नारायण गिरि के आशीर्वाद व प्रेरणा से संस्था समाज व धर्म सेवा के कार्यो में दिन-रात जुटी है। भगवती सिंह, मोहन सिंह, छंगूलाल यादव, रामचंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.