गाजियाबादः राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल,लाल कुँआ की वॉलीबॉल टीम ने सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल में आयोजित अंतर-स्कूल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कियां। टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और अद्भुत टीम तालमेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को कड़ी शिकस्त दी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सतीश यादव व प्रधानाचार्या डॉ रूपा रानी त्यागी ने टीम के खिलाड़ियों और खेल कोच आकाश चौधरी को इस उपलब्धि परबधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का अनुशासन और कड़ी मेहनत ही इस जीत की असली वजह है। विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का मिठाई बांँटकर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed