
गाजियाबाद। व्यापारी एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अनुज मित्तल ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना से भक्तों को शक्ति, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।अनुज मित्तल ने कहा कि मां शैलपुत्री की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा प्रत्येक परिवार खुशहाल रहे। यह पावन पर्व हमें आस्था, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों और पूजा-अर्चना से समाज में सकारात्मकता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।उन्होंने मां शैलपुत्री से प्रार्थना की कि देश में सुख-शांति बनी रहे और सभी देशवासियों के जीवन में खुशहाली आए।
