
गाजियाबाद। गांधी जयंती के अवसर पर समाजसेवी एवं उद्योगपति सुशील अनूप सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के माध्यम से देश और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार आज भी प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा देते हैं।सुशील अनूप सिंह ने कहा कि गांधी जयंती महज एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का अवसर है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। गांधी जी ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े बदलाव संभव हैं।उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना, जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना गांधी जी के विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज की युवा पीढ़ी को भी उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।सुशील अनूप सिंह ने सभी देशवासियों को गांधी जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सत्य, अहिंसा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
