





विजय कौशिक ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार जताया
गाजियाबाद। अंबेडकर रोड स्थित RICT इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन (RICT कंप्यूटर एजुकेशन) ने संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर हवन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) इंद्रजीत सिंह टीटू, अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रालोद प्रदेश महासचिव रविंद्र चौहान, भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी सहित कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। इसके अलावा शुभम गुप्ता, गिरीश चंद मिश्रा, राघव मिश्रा, राजीव मुंडेलवाल, तुषार ठाकुर, संजीव अरोरा, दिनेश शर्मा, अभिषेक गर्ग, राकेश स्वामी, सोनवीर चौधरी, रणवीर प्रधान, डॉ. अजीत कुमार झा, नीरज गोयल, सागर शर्मा, विनीत गौड़, मिराज चिश्ती, दीपक मिश्रा, गोपाल गुप्ता, अरुण ठाकुर, हरीश कुमार और प्रमोद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।सुंदरकांड पाठ का आयोजन मनीष गिरी द्वारा श्रद्धापूर्वक संपन्न कराया गया। संस्था के निदेशक विजय कौशिक ने बताया कि RICT ने 25 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान संस्थान ने हजारों विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए हैं।उन्होंने बताया कि संस्था समय-समय पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित करती है। RICT, स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है, जिसके अंतर्गत दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से MBA, MCA, BBA, BCA, BA, B.Com और M.Com जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।कार्यक्रम के अंत में विजय कौशिक ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संतोष कौशिक, सुनील कौशिक, कुशल कौशिक, योगेंद्र कौशिक, अशोक कौशिक, सौभाग्य कौशिक, विश्वास कौशिक, पार्थ कौशिक, जानवी कौशिक, नीलम, ज्योति, निरु शर्मा, अंशु जैन और तनु त्यागी सहित संस्थान के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
