गाजियाबाद। निशा गोस्वामी का जन्मदिन श्याम प्रेमी विकास बंसल के आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास और पारिवारिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया और सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में श्याम प्रेमी विकास बंसल, ऊषा बंसल, कामिनी बंसल, हर्षित बंसल, मयंक बंसल, अदिति बंसल, वानी बंसल और निपेंद्र गोस्वामी सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।सभी ने मिलकर निशा गोस्वामी को केक खिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान वातावरण पूरी तरह उत्साह और खुशी से सराबोर रहा। परिवार के सदस्यों ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए मिलकर आयोजन को सफल बनाया।इस मौके पर विकास बंसल ने कहा कि जन्मदिन केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं होता, बल्कि यह अपने जीवन के लक्ष्यों को याद कर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि परिवार का साथ और आशीर्वाद जीवन में सफलता पाने का सबसे बड़ा आधार होता है। निशा गोस्वामी ने अंत मे बंसल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस यादगार पल को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी आप सभी का आशीर्वाद हमेशा मेरे ऊपर यूं ही बना रहे l इस मौके पर एकता ज्योति परिवार भी निशा गोस्वामी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देता हैl और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *