
गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज में आयोजित महानगर संगठनात्मक बैठक में कंडेरे समाज कल्याण संगठन, मेरठ मंडल के महामंत्री एवं भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुमार कंडेरे ने पूर्व मंत्री, महानगर संगठन प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान वीरेंद्र कंडेरे ने अशोक कटारिया से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कंडेरे समाज की सामाजिक भागीदारी और संगठनात्मक भूमिका का उल्लेख करते हुए सरकार में समाज को प्रतिनिधित्व देने का अनुरोध भी किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।
