गाजियाबाद। कौशांबी स्थित कैलाश और त्रिशूल टावर के बीच विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की निधि से लगाई गई हाई मास्क लाइट का विधि-विधान से शुभारंभ कैलाश टावर मंदिर के पुजारी ने किया। इस अवसर पर पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने बताया कि मंत्री सुनील शर्मा की निधि से वार्ड में कई स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाई गई हैं। इसी क्रम में यह लाइट स्थापित की गई है।पार्षद ने बताया कि श्रीराम पार्क के आसपास नगर निगम द्वारा 16 नए खंभे लगाकर उन पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। वहीं कौशांबी के मुख्य मार्ग का काम भी शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत यह कार्य कराया जा रहा है।क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए पार्षद कुसुम मनोज गोयल का धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाई मास्क लाइट लगने से रात में क्षेत्र रोशन रहेगा और आवागमन में सुविधा होगी।इस अवसर पर कैलाश-त्रिशूल टावर के महासचिव आरके धर, उपाध्यक्ष उषा अग्रवाल, उप सचिव संतोष झा, ट्रेजर विजय कुमार, अवधेश कुमार, रंजन कुमार सिंह, जगदीश, विजय खन्ना, प्रमोद सैनी, रामा, निशांत, प्लॉट एरिया की महासचिव उर्मिला अरोड़ा, वार्ड सचिव विनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *