गाजियाबाद। वार्ड-54 में विकास कार्यों को लेकर भाजपा नेता एवं उद्योगपति हरीश मल्होत्रा ने महापौर सुनीता दयाल और पार्षद सत्येंद्र चौधरी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-5 स्थित मोहन मिकेन समिति में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में सड़क, टाइल्स और नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।हरीश मल्होत्रा के अनुसार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की लागत करीब दो करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए महापौर, पार्षद और नगर निगम अधिकारियों का धन्यवाद किया।वहीं, विकास कार्य शुरू होने से मोहन मिकेन समिति के निवासियों में भी खुशी है। स्थानीय निवासियों ने महापौर सुनीता दयाल, पार्षद सत्येंद्र चौधरी और नगर निगम अधिकारियों के प्रति आभार जताया। पार्षद सत्येंद्र चौधरी ने भी विकास कार्यों में सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया और क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार आगे भी कार्य कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *