श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज ने अजय चोपड़ा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ, दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वादपंजाब प्रवास से लौटने के बाद श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज आज हैदराबाद के लिए होंगे रवाना, दो दिवसीय धार्मिक यात्रा में जगद्गुरु शंकराचार्य से संबंधित कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता

गाजियाबाद स्थित अत्यंत प्राचीन सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार शहर विधायक एवं भगवान दूधेश्वरनाथ महादेव के परम भक्त संजीव शर्मा के मीडिया प्रभारी तथा समाजसेवी अजय चोपड़ा ने अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर पहुँचकर भगवान श्री दूधेश्वरनाथ महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा मंदिर के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज ने अजय चोपड़ा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए भगवान दूधेश्वरनाथ महादेव का आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, कीर्ति, सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।महाराज श्री ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन में सेवा, संस्कार, सदाचार एवं समाज कल्याण के प्रति अपने संकल्प को और अधिक मजबूत करने का पावन अवसर है।उन्होंने कहा कि समाजसेवा, धर्मसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में समर्पित रहने वाले व्यक्तियों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है। अजय चोपड़ा इसी प्रकार समाज, धर्म एवं मानवता की सेवा करते रहें तथा उनके जीवन में सदैव सुख, शांति और सफलता बनी रहे, यही भगवान दूधेश्वरनाथ महादेव के श्रीचरणों में प्रार्थना है।उल्लेखनीय है कि श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज विगत दिनों पंजाब प्रवास पर थे, जहाँ श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के एक वरिष्ठ संत के ब्रह्मलीन होने के उपरांत आयोजित धार्मिक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए थे। इस कारण महाराज श्री गाजियाबाद में उपस्थित नहीं थे।पंजाब से लौटने के पश्चात आज अजय चोपड़ा ने मंदिर पहुँचकर महाराज श्री से भेंट की और जन्मदिन के अवसर पर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे महाराज श्री हैदराबाद के लिए प्रस्थानसिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष, जूना अखाड़ा 13 मढ़ी के अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटेड फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व शांति संगठन (World Peace Organisation) के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे हैदराबाद के लिए प्रस्थान किया l महाराज श्री की यह दो दिवसीय धार्मिक यात्रा हैदराबाद एवं आंध्र प्रदेश क्षेत्र में प्रस्तावित है। इस दौरान वे जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान से संबंधित धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे तथा सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, संत परंपरा एवं विश्व शांति का संदेश देंगे।प्रस्थान से पूर्व श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज ने समस्त देशवासियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की।महाराज श्री का आशीर्वचन”भगवान श्री दूधेश्वरनाथ महादेव की असीम कृपा से अजय चोपड़ा का जीवन सदैव मंगलमय रहे। वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें तथा धर्म, समाज और राष्ट्र की सेवा में निरंतर अग्रसर रहें। भगवान भोलेनाथ उनकी सभी शुभ मनोकामनाएँ पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *