गाजियाबाद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष एवं शिक्षाविद सरदार बलप्रीत सिंह ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां शैलपुत्री से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण पर्व है। मां शैलपुत्री की आराधना से भक्तों को शक्ति, धैर्य, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी के परिवारों में सुख-समृद्धि बनी रहे तथा देश में शांति, एकता और खुशहाली का वातावरण कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *