गाजियाबाद, 29 अक्टूबर। एमएलसी चुनाव में दिनेश गोयल की पुनः विजय पर महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने आरकेजीआईटी कॉलेज पहुंचकर उन्हें बुके भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने उनकी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए व्यापारिक हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए उनके निरंतर योगदान की सराहना की।इस अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन बिजमोहन सिंघल, अध्यक्ष गोपीचंद, महामंत्री अशोक चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल और प्रांतीय युवा महामंत्री राजदेव त्यागी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने दिनेश गोयल का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि दिनेश गोयल कई वर्षों से जिला उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद के चेयरमैन के रूप में व्यापारियों से जुड़े हुए हैं। व्यापारिक हितों और सामाजिक सरोकारों को लेकर उनका निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। एमएलसी चुनाव में उनकी पुनः जीत से व्यापारिक जगत में खुशी का माहौल है।पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दिनेश गोयल भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने, उनके समाधान कराने तथा व्यापारिक हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलती है।अंत में सभी पदाधिकारियों ने दिनेश गोयल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *