गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी अजय गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना के पावन अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा सभी के जीवन में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।अजय गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना भक्तों को शक्ति, साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह पावन पर्व हमें अच्छे कर्म करने, जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है।उन्होंने जनपदवासियों से नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने तथा सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में खुशियां आएं और जनपद निरंतर विकास एवं उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *