
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा भाजपा नेता एवं उद्योगपति संजीव गुप्ता को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र हितकारी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।देवेंद्र हितकारी ने कहा कि संजीव गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान है। उन्हें विश्वास है कि संजीव गुप्ता अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संजीव गुप्ता के नेतृत्व में लघु उद्योग प्रकोष्ठ संगठन को नई दिशा देगा। देवेंद्र हितकारी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से पार्टी और उद्योग जगत दोनों को लाभ मिलेगा।
