लोनी। लोनी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने रविवार को दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के दोनों ओर नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से लगाए जा रहे इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य की गुणवत्ता परखी और मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी देने की अपील की।धामा ने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों का समय-समय पर औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप और टिकाऊ हो।उन्होंने बताया कि बॉर्डर बस डिपो से राशिद अली गेट तक दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के दोनों ओर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से नालों का निर्माण और 2.80 करोड़ रुपये की लागत से नालों को ढकने के लिए लोहे के जाल लगाने का कार्य भी कराया जा रहा है। इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *