गाजियाबाद। प्रदेश भाजपा में लघु उद्योग प्रकोष्ठ का संयोजक बनाए जाने पर संजीव गुप्ता ने अपने पैतृक गांव सपनावत पहुंचकर माता रानी के दरबार में शीश नवाया और उनका बारंबार धन्यवाद करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने स्वर्गीय पूज्य माता-पिता को भी श्रद्धापूर्वक याद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी में संजीव गुप्ता ने अपने छोटे भाई राजीव गुप्ता के साथ मिलकर भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संजीव गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को माता रानी की कृपा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद का प्रतिफल बताया।उन्होंने मां जगदंबा से प्रार्थना की कि वे अपने सेवक पर इसी प्रकार कृपा बनाए रखें, ताकि वह भारतीय जनता पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए लघु उद्योगों के विकास और संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर सकें। इस अवसर पर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *