लोनी। राष्ट्रीय लोकदल के नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने रविवार को वार्ड-29 स्थित राम पार्क एक्सटेंशन में आयोजित नुक्कड़ सभा में शिरकत की। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए मनोज धामा ने कहा कि क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को जो सम्मान और स्नेह दिया है, उसके लिए वह आभारी हैं। कॉलोनीवासियों ने सभा के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। धामा ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वार्ड में पहले से अधिक तेजी से विकास कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा।धामा ने कहा कि आने वाला समय चुनावी दौर का है और क्षेत्रवासियों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोनी की राजनीति में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है। छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जोड़कर एक मजबूत जनभागीदारी तैयार की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसी सभाओं के जरिए लोनी की राजनीति की दिशा और दशा बदलने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में जय भगवान, अनिल त्यागी, बिजेंद्र कौशिक, विजेंद्र भारद्वाज, बालेश्वर, पप्पू भगत, नीरज, सुनील, प्रदीप कुमार, प्रीतम गिरि, धर्मराज सैनी, सुशील पंडित, जया देवी, रेखा चौधरी, नीतू चौधरी और राजरानी देवी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *