मोदीनगर। कश्यप समाज में सामाजिक जागरूकता, आपसी एकजुटता और उत्थान को लेकर रविवार को निवाड़ी रोड स्थित मुन्नी देवी वाटिका फार्म हाउस में कश्यप समाज जन जागरण चिंतन संवाद आयोजित किया गया। कश्यप उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र कश्यप एवं समाजसेवी जेपी कश्यप ने की। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप रहे। अतिथियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।अध्यक्षीय संबोधन में जेपी कश्यप ने कश्यप समाज की वर्तमान स्थिति पर विचार रखते हुए शिक्षा को सामाजिक उत्थान का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की उच्च शिक्षा और करियर मार्गदर्शन के लिए विशेष सेल गठित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि सुरेश कश्यप ने समाज के लोगों से आपसी सहयोग बढ़ाने और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आह्वान किया। संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।मंच संचालन राष्ट्रीय महासचिव सुनील कश्यप एवं वरिष्ठ समाजसेवी मानू कश्यप ने किया। कश्यप उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कश्यप ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर दीपा कश्यप सहित मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। मंजू कश्यप समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम में जयवीर कश्यप, मोहित कश्यप, एडवोकेट अनिल कश्यप, सुखबीर कश्यप, महेंद्र कश्यप, दिनेश कश्यप, दिग्विजय कश्यप सहित समिति के पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे संवादों का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर सामाजिक मुद्दों पर मंथन करना और सामूहिक रूप से विकास की दिशा तय करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *