गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित सचिन कॉम्प्लेक्स, 507/कमला क्वार्टर, गाजियाबाद में 26 नवंबर 2026 को एनडीपी न्यूट्रिशन एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। सेंटर का उद्देश्य लोगों को संतुलित पोषण, फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।शुभारंभ समारोह में भूपेंद्र नगर एवं बबीता नगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कविराज भाटी एवं अंजू भाटी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में संजीव कसाना एवं मनीषा कसाना, प्रमोद कुमार प्रजापति एवं अनुराधा प्रजापति, डॉ. राकेश कुमार प्रजापति, चौधरी श्याम सिंह पूर्व मेयर प्रत्याशी, चौधरी वीर सिंह, चौधरी रामवीर सिंह, चौधरी रविंद्र भाटी, रेनू किशोर, डीपचंद सिंह, हरवीर सिंह, जगदीश प्रजापति, डॉ. केपी सिंह, बीके वर्मा, ओमवीर सिंह, नरेश कसाना, नीतू कसाना, पायल प्रजापति, अंकिता प्रजापति, वंश एवं दीपअंशु सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।सेंटर के माध्यम से लोगों को पोषण परामर्श, फिटनेस एवं वेलनेस संबंधी सहयोग, स्वास्थ्य से जुड़े पोषण उत्पादों की जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यहां लोगों को बेहतर खानपान, नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।इस अवसर पर निखिल प्रजापति एवं अमित बर्नवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेंटर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। सेंटर की शुरुआत को क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *