महाराजश्री के साथ विधायक संजीव शर्मा ने काली चौदस पर सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में मां महाकाली की विशेष पूजा-अर्चन की ’गाजियाबादः

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर स्थित श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में शनिवार को छोटी दिवाली, काली चौदस व परक चतुर्दशी का पावन पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। संध्याकाल में माँ महाकाली का पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष, जूना अखाड़ा 13 मढ़ी के अध्यक्ष, श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के संरक्षक, हिंदू यूनाइटेड फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री ’श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज’ के पावन सान्निध्य व अध्यक्षता में मां महाकाली का विशेष पूजन हुआ, जिसमें विधायक ’संजीव शर्मा, विधायक के मीडिया प्रभारी ’अजय चोपड़ा, ’धर्मेंद्र’ सहित बडी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने वेद विद्यापीठ में स्थापित माँ महाकाली की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर उनसे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने व सभी के मंगल की प्रार्थना की। माँ महाकाली को विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्प, पुष्पमालाएँ, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, मिष्ठान्न एवं विविध सात्त्विक भोग अर्पित किए गए। आचार्य लक्ष्मीकांत, आचार्य रोहित त्रिपाठी, आचार्य नित्यानंद एवं आचार्य जयशंकर तिवारी ने विधि-विधान से मां महाकाली की पूजा-अर्चना कराई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष आरती की गई व प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज ने कहा कि काली चौदस का सनातन धर्म में विशेष आध्यात्मिक महत्व है। माँ महाकाली आदिशक्ति का स्वरूप हैं। वे अधर्म, अन्याय, भय एवं नकारात्मक शक्तियों का विनाश करने वाली तथा अपने भक्तों की रक्षा करने वाली जगज्जननी हैं। काली चौदस पर माँ की आराधना करने से आत्मबल, साहस, सद्बुद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।महाराजश्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में शक्ति की उपासना का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत कल्याण नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज एवं राष्ट्र की मंगलकामना करना है। माँ महाकाली की कृपा से राष्ट्र में शांति, एकता, सद्भाव एवं समृद्धि बनी रहे, यही हमारी प्रार्थना है। विधायक संजीव शर्मा ने माँ महाकाली के चरणों में हाजरी लगाकर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश समेत समस्त देश की जनता के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। विधायक संजीव शर्मा ने श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। ’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed