
गाजियाबादः शहर विधायक संजीव शर्मा ने उद्योगपति एवं व्यापारी तथा भाजपा के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विधायक संजीव शर्मा ने विश्वास जताया कि संजीव गुप्ता अपने अनुभव, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में प्रदेश के लघु उद्योगों को बढ़ावा देने तथा व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में संजीव गुप्ता की जिम्मेदारी अहम होगी। विधायक ने आशा व्यक्त की कि उनके प्रयासों से छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने संजीव गुप्ता के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं कीं।
