-व्यापारी नेता सोनू पाठक व पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने अग्निबाण चलाकर किया रावण दहन

जहांगीराबाद। नगर के बाड़ा स्थित रामलीला मैदान में विजयदशमी पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण का विशाल पुतला धू-धू कर जल उठा। श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता व दशहरा मेला के अध्यक्ष भारत गोयल के नेतृत्व में आयोजित दशहरा मेले में मुख्य अतिथि गाजियाबाद के प्रमुख उद्यमी एवं व्यापारी नेता सोनू पाठक तथा नगर पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान पूरा मेला मैदान भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। मंगलवार को आयोजित विजयदशमी मेले में करीब चार घंटे तक रामलीला का भव्य मंचन हुआ। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का रावण की सेना के साथ भीषण युद्ध दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। युद्ध के दौरान विभीषण द्वारा रावण की मृत्यु का रहस्य बताने के बाद भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में बाण चलाकर अहंकारी रावण का वध किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सोनू पाठक एवं पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने रावण के पुतले का दहन कर वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। रावण के पुतले में आग लगते ही आतिशबाजी के बीच पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। दशहरा मेले में इंस्पेक्टर क्राइम मनोज त्यागी एवं चौकी प्रभारी अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मेले में शरारती तत्वों पर पैनी नजर बनाए रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ओम गिरी, एसआई रोहित कुमार, उधम सिंहज़ जयेश अग्रवाल, नवीन बंसल, लव चड्ढा, संदीप वार्ष्णेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मेले को सफल बनाने में संस्थापक रामहरि गोयल, गोपाल शास्त्री, नवीन गोयल, सचिन गोयल, नीतू पाठक, मुकेश लोधी, रामगोपाल बंसल, महेश सैनी, जयभगवान गुप्ता, नीतीश अग्रवाल, केपी सैनी, सौरभ विरदी, संजय बंसल, रौनक बंसल, मनुराज गोयल एवं हनी वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *